शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केईसी इंटरनेशनल (KEC International) का लाभ बढ़ा, शेयर में बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में इजीनियरिंग फर्म केईसी इंटरनेशनल का लाभ 26.96% बढ़ कर 79.85 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 62.89 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी की आमदनी 2,529.76 करोड़ रुपये के मुकाबले 1.17% बढ़ कर 2,559.79 करोड़ रुपये हो गयी है। वित्त वर्ष के अंक में कंपनी का लाभ बढ़ कर 191.52 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 160.99 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। हालाँकि कोराबारी साल के अंत में कंपनी की आय 1.02% घट कर 8,526.59 हो गयी है। पिछले साल यानी मार्च 2015 के अंत में कंपनी की आय 8,614.03 करोड़ रुपये रही थी। बीएसई में केईसी इंटरनेशनल के शेयर आज सोमवार को बढ़त के साथ 131 रुपये पर खुले। करोबार के दौरान यह शेयर 132 रुपये तक चढ़े जबकि नीचे की ओर यह 128.80 रुपये तक फिसले। अपराह्न करीब 1.42 बजे कंपनी के शेयर 3.05 रुपये या 2.42% की बढ़त के साथ 129.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!