शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओमैक्स ऑटो (Omax Auto) के तिमाही लाभ में गिरावट से शेयर गिरा

ओमैक्स ऑटो (Omax Auto) को वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही हुए लाभ में 6.66 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 31.3% की गिरावट के साथ 4.60 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

हालांकि कंपनी की आय में 2.67% की मामूली बढ़त हुई है। वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में कंपनी की आमदनी 255.38 करोड़ रही थी, जो कि वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 262.21 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा वार्षिक आधार पर भी ओमैक्स ऑटो के लाभ में कमी आयी है। कंपनी को वित्त वर्ष 2014-15 में 8.26 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 में 7.90 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।
बीएसई में ओमैक्स ऑटो का शेयर शुक्रवार के 66.30 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को कमजोरी के साथ 65.20 रुपये पर खुला। आज कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 69.40 रुपये और निचला स्तर 64.65 रुपये रहा है। करीब पौने 2 बजे कंपनी के शेयर में 1.65 रुपये या 2.49% की गिरावट के साथ 64.65 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 09 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख