शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वीटीएम (VTM) के सालाना लाभ में 18.34% की बढ़त, आमदनी 8.18% घटी

वीटीएम (VTM) को वित्त वर्ष 2014-15 में 7.96 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।

इसकी तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 में 18.34% की बढ़त के साथ कंपनी को 9.31 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। कंपनी की आमदनी वित्त वर्ष 2014-15 में 167.82 करोड़ रही थी, जो कि वित्त वर्ष 2015-16 में 8.18% गिरावट के साथ 154.08 करोड़ रुपये रही। साथ ही वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में हुए 1.11 करोड़ रुपये के घाटे की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में वीटीएम का घाटा घट कर 0.25 करोड़ रुपये रह गया।
बीएसई में वीटीएम का शेयर शुक्रवार के 32.70 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को मजबूती के साथ 33.95 रुपये पर खुला, जो कि आज कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर का उच्च स्तर भी रहा। कारोबार समाप्ति के समय कंपनी के शेयर में 4.45 रुपये या 13.61% की भारी गिरावट के साथ 28.25 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 09 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!