शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमएम फोर्जिंग्स (M.M. Forgings) का तिमाही लाभ 1.26% घटी

वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में एमएम फोर्जिंग्स का लाभ 1.26% घट कर 10.97 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 11.11 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की कुल आय 126.58 करोड़ रुपये के मुकाबले 1.68% घट कर 124.48 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का कुल खर्च 0.44% घट कर 107.72 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल कंपनी का कुल खर्च 108.20 रुपये रहा था। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी का लाभ 0.91% घट कर 50.08 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल मार्च 2015 के अंत में 50.54 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। कारोबारी साल के अंत में कंपनी की आय घट कर 502.25 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले कारोबारी साल के अंत में कंपनी की आय 502.53 करोड़ रुपये रही थी। बीएसई में एमएम फोर्जिंग्स के शेयर शुक्रवार के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को बढ़त के साथ 482 रुपये पर खुले। दिन के कारोबार में यह 487.90 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 467 रुपये तक फिसला। अंत में यह 1.60 रुपये या 0.34% की बढ़त के साथ 476.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख