शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ट्रांसकॉर्प इंटरनैशनल (Transcorp International) के तिमाही लाभ में मामूली बढ़त, सालाना लाभ घटा

ट्रांसकॉर्प इंटरनैशनल (Transcorp International) को वित्त वर्ष 2014-15 में 2.07 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।

इसकी तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 में कंपनी को 1.49 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। इसके अलावा कंपनी को वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में 0.26 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था, जो वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 0.48 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की आमदनी वित्त वर्ष 2014-15 में 994.05 करोड़ रुपये थी, जो कि वित्त वर्ष 2015-16 में बढ़ कर 1,206.27 करोड़ रुपये हो गयी। साथ ही वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में हुई 220.55 करोड़ रुपये की आय की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में ट्रांसकॉर्प इंटरनैशनल को 262.96 करोड़ रुपये की आय हुई है।
बीएसई में ट्रांसकॉर्प इंटरनैशनल का शेयर शुक्रवार के 62.45 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को मजबूती के साथ 65.55 रुपये पर खुला, जो कि आज कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर का उच्च स्तर भी रहा। कारोबार समाप्ति के समय कंपनी के शेयर में 3.10 रुपये या 4.96% की बढ़त के साथ 65.55 रुपये पर ही सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 09 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख