शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

श्रीकलाहस्थी पाइप्स (Srikalahasthi Pipes) का लाभ 55.7% बढ़ा

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में श्रीकलाहस्थी पाइप्स का लाभ 55.7% बढ़ कर 46.1 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 29.6 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस अवधि में कंपनी की कुल आय 301 करोड़ रुपये के मुकाबले 4.5% बढ़ कर 315 करोड़ रुपये हो गयी है। साल दर साल कंपनी का एबिटा 18.8% से बढ़ कर 21.9% हो गया है। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी का लाभ 93.28% 158.80 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल मार्च 2015 के अंत में कंपनी का लाभ 82.16 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। कारोबारी साल के अंत में कंपनी की आमदनी 1,083.55 करोड़ रुपये के मुकाबले 5.72% बढ़ कर 1,145.61 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में श्रीकलाहस्थी पाइप्स के शेयर आज सोमवार को बढ़त के साथ 264 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 271 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 264 रुपये तक फिसला। अंत में यह 5.20 रुपये या 1.98% की बढ़त के साथ 268.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!