शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दीपक नाइट्राइट (Deepal Nitrite) का लाभ 34.99% बढ़ा, शेयर में बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में दीपक नाइट्राइट का लाभ 34.99% बढ़ कर 20.56 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 15.23 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की आय 332.48 करोड़ रुपये के मुकाबले 2.48% बढ़ कर 340.75 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का कुल खर्च 304.35 करोड़ से बढ़ कर 304.39 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी का लाभ 21.89% 65.14 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले कारोबारी साल के अंत में कंपनी को 53.44 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की आमदनी 1,327.16 करोड़ रुपये से 0.64% बढ़ कर 1,335.72 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में दीपक नाइट्राइट के शेयर सोमवार 71.05 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को बढ़त के साथ 75.10 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार सुबह करीब 9.40 बजे कंपनी के शेयर 1.95 रुपये या 2.74% की बढ़त के साथ 73 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!