शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लुडलो ज्यूट ऐंड स्पेशलिटीज (Ludlow Jute & Specialities) के तिमाही लाभ में 75.70% की गिरावट

लुडलो ज्यूट ऐंड स्पेशलिटीज (Ludlow Jute & Specialities) के तिमाही लाभ में 75.70% की गिरावट आयी है।

लुडलो ज्यूट को वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में 2.47 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था, जो वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में घट कर 0.60 करोड़ रुपये रहा। हालांकि लाभ के मामले में वित्त वर्ष 2014-15 की तुलना वित्त वर्ष 2015-16 लुडलो ज्यूट के लिए लाभदायक रहा। वित्त वर्ष 2014-15 में कंपनी को 4.35 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था, जबकि वित्त वर्ष 2015-16 में 5.64 करोड़ रुपये का लाभ हुआ। इसके अलावा कंपनी की आमदनी में बढ़त हुई है। लुडलो ज्यूट की आमदनी वित्त वर्ष 2014-15 में 232.07 करोड़ रुपये थी, जो कि वित्त वर्ष 2015-16 में बढ़ कर 355.39 करोड़ रुपये हो गयी। साथ ही वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में हुई 83.90 करोड़ रुपये की आय की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में लुडलो ज्यूट को 104.92 करोड़ रुपये की आमदनी हुई है।
बीएसई में लुडलो ज्यूट का शेयर सोमवार के 63.95 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 66.00 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे कंपनी का शेयर 0.95 रुपये या 1.49% की गिरावट के साथ 63.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!