शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एल्स्टॉम इंडिया (Alstom India) के तिमाही लाभ में 61.9% की गिरावट, वार्षिक आधार पर घाटा

एल्स्टॉम इंडिया (Alstom India) का तिमाही लाभ 61.9% कम हुआ है और साथ ही वार्षिक आधार पर कंपनी को घाटा हुआ है।

एल्स्टॉम इंडिया को वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में 71.43 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था, जो वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में गिरावट के साथ 27.40 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा वित्त वर्ष 2014-15 में कंपनी को हुए 176.88 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 में 79.02 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। एल्स्टॉम इंडिया की आमदनी वित्त वर्ष 2014-15 में 2,124.29 करोड़ रुपये थी, जो कि वित्त वर्ष 2015-16 में 1,727.27 करोड़ रुपये रही। साथ ही वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में हुई 808.35 करोड़ रुपये की आय की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 53.8% की गिरावट के साथ एल्सटॉम इंडिया को 373.25 करोड़ रुपये की आमदनी हुई है।
बीएसई में एल्स्टॉम इंडिया का शेयर सोमवार के 610.40 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गिरावट के साथ 600.00 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 10 बजे कंपनी का शेयर 10.30 रुपये या 1.69% की गिरावट के साथ 600.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!