शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लक्ष्मी ओवरसीज इंडस्ट्रीज (LAKSHMI OVERSEAS INDUSTRIES) के तिमाही और वार्षिक घाटे में गिरावट, आय में बढ़त

लक्ष्मी ओवरसीज इंडस्ट्रीज (LAKSHMI OVERSEAS INDUSTRIES) को वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में 337.74 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था, जो वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में गिरावट के साथ 51.32 करोड़ रुपये रह गया।

इसके अलावा वित्त वर्ष 2014-15 में कंपनी को हुए 336.39 करोड़ रुपये के घाटे की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 में 90.77 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। साथ ही कंपनी की आमदनी में तिमाही और वार्षिक आधार पर बढ़त हुई है। लक्ष्मी ओवरसीज की आमदनी वित्त वर्ष 2014-15 में 616.63 करोड़ रुपये थी, जो कि वित्त वर्ष 2015-16 में 48.50% की बढ़त के साथ 1,727.27 करोड़ रुपये रही। साथ ही वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में हुई 38.29 करोड़ रुपये की आय की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में कंपनी की आमदनी में जबरदस्त बढ़त हुई और यह 250.51 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में लक्ष्मी ओवरसीज का शेयर सोमवार के 23.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली गिरावट के साथ 23.85 रुपये पर खुला है। कंपनी के शेयर में आज सुबह से ही गिरावट जारी है। करीब साढ़े 11 बजे कंपनी का शेयर 3.50 रुपये या 14.64% की गिरावट के साथ 20.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख