शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तिरुपति सर्जन (Triputi Sarjan) की सहायक कंपनी को मिला ठेका

तिरुपति सर्जन की सहायक कंपनी तिरुपति डेवलपमेंट को युगांडा में ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका नेशनल हाउसिंग ऐंड कन्स्ट्रक्शन कंपनी से नायला प्राइड हाउसिंग परियोजान के निर्माण के लिए मिला है। इस परियोजना की कुल लागत 173.93 करोड़ रुपये है। यह परियोजना 2 फेस में पूरी होगी। पहले फेज में 152 यूनिट होगी और फेज 2 में 128 यूनिट होगी। कंपनी को तीन साल की अवधि में पूरी परियोजना को पूरा करने की उम्मीद है। बीएसई में तिरुपति सरजन के शेयर मंगलवार को हल्की बढ़त के साथ 24 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 24 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 23.50 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.35 बजे कंपनी के शेयर गिरावट के साथ 23.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!