शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) ने किया एयर इंजेक्शन प्रणाली के लिए पेटेंट हासिल

खबरों के अनुसार टीवीएस मोटर (TVS Motor Company) ने ईंधन की अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए एयर इंजेक्शन प्रणाली के आविष्कार के लिए पेटेंट हासिल कर लिया है।

कंपनी ने वाहन के इंजन की गति में कमी के दौरान ईंधन की आपूर्ति को कम करने वाली एयर इंजेक्शन प्रणाली बनायी है, जिससे कि ईंधन की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। कंपनी ने इस आविष्कार के पेटेंट के लिए 2008 में आवेदन किया था।
बीएसई में टीवीएस मोटर का शेयर सोमवार के 301.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 302.00 रुपये पर खुला। बढ़त के साथ खुलने के बावजूद टीवीएस मोटर्स का शेयर आज अधिकतर समय लाल रेखा के नीचे ही रहा है। करीब 12 बजे कंपनी का शेयर 3.05 रुपये या 1.01% की गिरावट के साथ 297.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख