शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आभूषण कारोबार में टाइटन (Titan) का 15-20% वृद्धि का लक्ष्य

खबरों के अनुसार टाइटन (Titan) वित्त वर्ष 2016-17 में आभूषण कारोबार में 15-20% की वृद्धि के लक्ष्य ओर देख रहा है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक भास्कर भट ने एक बिजनेस न्यूज चैनल से कहा है कि हम इस लक्ष्य को तीन चीजों के कारण देख रहे हैं, जिनमें नये उत्पाद, पिछले साल के बेहतर नतीजे और गोल्डन हार्वेस्ट स्कीम का 12 महीने उपलब्ध होना शामिल है।
बीएसई में टाइटन का शेयर सोमवार के 365.60 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गिरावट के साथ 362.00 रुपये पर खुला। गिरावट के साथ खुलने के बाद इसमें शुरुआती कारोबार से ही बढ़त जारी रही है। करीब पौने 1 बजे कंपनी का शेयर 6.15 रुपये या 1.68% की गिरावट के साथ 371.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख