शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नागार्जुन ऑयल रिफाइनरी (Nagarjuna Oil Refinery) के शेयर 17.22% उछले

नागार्जुन ऑयल रिफाइनरी तमीलनाडु में रिफाइनरी स्थापित करने के लिए साऊदी अरब के राज परिवार से संभव रणनीतिक निवेश के लिए बात कर रही है।

कंपनी ने राज परिवार सहित विभिन्न संभावित निवेश्कों को परियोजना की जानकारी दी है। बीएसई में नागार्जुन ऑयल रिफाइनरी के शेयर आज मंगलवार को 4.15 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 4.66 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर 4.08 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 0.67 रुपये या 17.22% की बढ़त के साथ 4.56 रुपये पर चल रहा है। इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 3.58 रुपये था जबकि 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 6.55 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 10 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!