शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनआईआईटी (NIIT) को तिमाही और वार्षिक घाटे के मुकाबले हुआ मुनाफा, शेयर मजबूत

एनआईआईटी (NIIT) को वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में हुए 151.2 करोड़ रुपये के घाटे की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 17.8 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

इसके अलावा वित्त वर्ष 2014-15 में कंपनी को हुए 138.5 करोड़ रुपये के घाटे की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 में 67.2 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। साथ ही कंपनी की आमदनी में तिमाही और वार्षिक आधार पर बढ़त हुई है। एनआईआईटी की आमदनी वित्त वर्ष 2014-15 में 957.4 करोड़ रुपये थी, जो कि वित्त वर्ष 2015-16 में 5% की बढ़त के साथ 1,006.9 करोड़ रुपये है। साथ ही वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में हुई 223.5 करोड़ रुपये की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 7% की बढ़त के साथ कंपनी की आमदनी 238.9 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में एनआईआईटी का शेयर सोमवार के 82.80 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 83.40 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 87.40 रुपये और निचला स्तर 83.20 रुपये रहा है। करीब 2 बजे कंपनी के शेयर में 2.40 रुपये या 2.90% की बढ़त के साथ 85.20 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 10 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!