शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसएमएल इसुजु (SML ISUZU) के तिमाही लाभ में 30.84% की बढ़त, वार्षिक लाभ भी बढ़ा

एसएमएल इसुजु (SML ISUZU) को वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में हुए 12.74 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 30.84% की बढ़त के साथ 16.67 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

इसके अलावा वित्त वर्ष 2014-15 में कंपनी को 36.94 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इसकी तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 में कंपनी को 38.49% की बढ़त के साथ 51.16 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। साथ ही कंपनी की आमदनी में भी वार्षिक आधार पर बढ़त हुई है। एसएमएल इसुजु की आमदनी वित्त वर्ष 2014-15 में 1,105.55 करोड़ रुपये थी, जो कि वित्त वर्ष 2015-16 में 1,164.30 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में एसएमएल इसुजु का शेयर सोमवार के 1,064.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 1,071.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 1,085.25 रुपये और निचला स्तर 1,020.05 रुपये रहा। कारोबार के समाप्ति के समय कंपनी के शेयर में 43.90 रुपये या 4.12% की गिरावट के साथ 1,021.00 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 10 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!