शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीएमएम फॉडलर (GMM Faudler) के तिमाही लाभ में 43.42% की बढ़त

जीएमएम फॉडलर (GMM Faudler) को वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में 4.03 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।

इसकी तुलना में कंपनी को वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि 43.42% की बढ़त के साथ में 5.78 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। इसके अलावा वित्त वर्ष 2014-15 में कंपनी को हुए 17.20 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 में 18.35 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। इस तरह कंपनी के लाभ में वार्षिक आधार पर 6.68% की बढ़त हुई है। साथ ही कंपनी की आमदनी में भी वार्षिक आधार पर बढ़त हुई है। जीएमएम फॉडलर की आमदनी वित्त वर्ष 2014-15 में 224.40 करोड़ रुपये थी, जो कि वित्त वर्ष 2015-16 में 229.60 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में जीएमएम फॉडलर का शेयर मंगलवार को 267.10 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 2.77% की बढ़त के साथ 274.50 रुपये पर खुला है। कंपनी के शेयर का पिछले 7 दिनों की अवधि में उच्च स्तर 274.50 रुपये और निचला स्तर 252.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!