शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हुहतमाकी पीपीएल (Huhtamaki PPL) के तिमाही लाभ में 6.88% की बढ़त, शेयर उछला

हुहतमाकी पीपीएल (Huhtamaki PPL) को वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में हुए 18.30 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि 6.88% की बढ़त के साथ में 19.56 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

इसके अलावा वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में कंपनी की आमदनी 283.03 करोड़ थी, जिसमें 7.69% की बढ़त हुई है। हुहतमाकी पीपीएल को वित्त वर्ष 2015-16 की आखरी तिमाही में 304.81 करोड़ रुपये की आय हुई है।
बीएसई में हुहतमाकी पीपीएल का शेयर मंगलवार के 231.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 246.00 रुपये पर खुला है। कंपनी के शेयर का पिछले 7 दिनों की अवधि में उच्च स्तर 257.10 रुपये और निचला स्तर 216.00 रुपये रहा है। शुरुआती कारोबार में 9.35 बजे कंपनी का शेयर 25.50 रुपये या 11.03% की बढ़त के साथ 256.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!