शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विमल ऑयल ऐंड फूड्स (Vimal Oil & Foods) को हुआ और वार्षिक आधार पर घाटा

विमल ऑयल ऐंड फूड्स (Vimal Oil & Foods) को वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में हुए 0.16 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 46.04 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

साथ ही वित्त वर्ष 2014-15 में कंपनी को 18.05 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इसकी तुलना में कंपनी वित्त वर्ष 2015-16 में 243.84 करोड़ रुपये के नुकसान में रही। इसके अलावा तिमाही और सालाना आधार पर कंपनी की आमदनी में गिरावट आयी है। वित्त वर्ष 2014-15 और इसकी अंतिम तिमाही में कंपनी की आमदनी क्रमश: 3,034.67 करोड़ रुपये और 940.39 करोड़ रुपये रही थी। इसकी तुलना में कंपनी की आमदनी घट कर 1,724.19 करोड़ रुपये और 358.97 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में विमल ऑयल ऐंड फूड्स का शेयर मंगलवार के 45.55 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली गिरावट के साथ 45.50 रुपये पर खुला है। करीब पौने 11 बजे कंपनी का शेयर 0.10 रुपये या 0.22% की बढ़त के साथ 45.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख