शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसआरएफ (SRF) का लाभ 80.05% बढ़ा, शेयर में 3.56% की बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही एसआरएफ का लाभ 60.42 करोड़ रुपये के मुकाबले 80.05% बढ़ कर 108.79 करोड़ रुपये हो गया है।

इस समान अवधि में कंपनी की आमदनी 3.60% बढ़ कर 1,125.61 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले कारोबारी साल में कंपनी की आमदानी 1,086.46 करोड़ रुपये रही थी। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी का लाभ 39.67% बढ़ कर 422.94 करोड़ रुपये रहा था। पिछले साल या मार्च 2015 के अंत में कंपनी को 302.81 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी की आय भी 4,604.43 करोड़ रुपये से 0.49% बढ़ कर 4,627.38 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में एसआरएफ के शेयर आज बुधावर को शानदार बढ़त के साथ 1,420 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 1,467.25 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 1,409.10 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.36 बजे कंपनी के शेयर 50.25 रुपये या 3.56% की बढ़त के साथ 1,462.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख