शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीसीएम श्रीराम (DCM Shriram) को 51.16 करोड़ रुपये का लाभ

डीसीएम श्रीराम को वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में 51.16 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

पिछले साल 2014-15 की आखिरी तिमाही में कंपनी को 40.19 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस दौरान कंपनी की आय 1,309.25 करोड़ रुपये के मुकाबले 1.81% बढ़ कर 1,332.98 करोड़ रुपये हो गयी है। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी का लाभ 210.80 करोड़ रुपये से 40.99% बढ़ कर 297.22 करोड़ रुपये हो गया है। कारोबारी साल के अंत में कंपनी की आय 3.58% बढ़ कर 5,841.19 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल यानी मार्च 2015 के अंत में कंपनी की आय 5,639.18 करोड़ रुपये रही थी। बीएसई में डीसीएम श्रीराम के शेयर आज बुधवार को बढ़त के साथ 168 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 174.80 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 166.70 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.50 बजे कंपनी के शेयर 5.90 रुपये या 3.55% की बढ़त के साथ 172 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख