शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पीएनसी इन्फ्राटेक (PNC Infratech) को यूपी में मिला 140 करोड़ रुपये का ठेका

पीएनसी इन्फ्राटेक को यूपी में 140 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका लखनऊ के पास एयरफोर्स स्टेशन में रनवे के विस्तार और पुनर्निर्माण के लिए मिला है। चालू वित्त वर्ष में कंपनी को यूपी में दूसरा ठेका मिला है। इससे पहले कंपनी को अलीगढ़ में पीडब्लू सड़क के सुधार के लिए 120 करोड़ रुपये का ठेका मिला था। बीएसई में पीएनसी इन्फ्राटेक के शेयर आज बुधवार को गिरावट के साथ 535 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 548 रुपये तक ऊपर गये जबकि नीचे की ओर यह 535 रुपये तक फिसले। अपराह्न करीब 12.20 बजे कंपनी के शेयर 3.25 रुपये या 0.60% की गिरावट के साथ 538.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!