शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मवाना शुगर्स (Mawana Sugars) को 64.92 करोड़ रुपये का लाभ

मवाना शुगर्स को वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में 64.92 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 64.92 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी की बिक्री 364.76 करोड़ रुपये के मुकाबले 26.48% बढ़ कर 461.38 करोड़ रुपये हो गयी है। इस दौरान कंपनी की आय 26.50% बढ़ कर 461.86 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल कंपनी की आय़ 365.08 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी का कुल खर्च 8.57% घट कर 383.7 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल 2014-15 में कंपनी का कुल खर्च 419.43 करोड़ रुपये रहा था। बीएसई में मवाना शुगर्स के शेयर आज बुधवार को हल्की बढ़त के साथ 39.50 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 40.30 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 37.30 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.35 बजे कंपनी के शेयर 1.35 रुपये या 3.47% की बढ़त के साथ 37.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 मई 2016

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!