शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऑटोमोटिव एक्सेल्स (Automotive Axles) का तिमाही और वार्षिक लाभ बढ़ा, शेयर मजबूत

ऑटोमोटिव एक्सेल्स (Automotive Axles) का लाभ वित्त वर्ष 2014-15 की आखरी तिमाही में 4.95 करोड़ रुपये के मुकाबले वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 10.86 करोड़ रुपये रहा।

इस तरह कंपनी के लाभ में 119.39% की बढ़त हुई है। इसके साथ ही वार्षिक आधार पर कंपनी के लाभ में 229.88% की शानदार बढ़त हुई है। वित्त वर्ष 2014-15 में हुए 10.54 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में कंपनी को वित्त वर्ष 2015-16 में 34.77 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। इसके अलावा तिमाही आधार पर ही कंपनी को 21.89% अधिक आमदनी हुई है। वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में कंपनी की आमदनी 255.79 करोड़ रुपये रही थी। इसकी तुलना में कंपनी की आमदनी वित्त वर्ष 2015-16 की आखरी तिमाही में बढ़ कर 311.79 करोड़ रुपये रही। साथ ही कंपनी की आय वित्त वर्ष 2014-15 में 461.14 करोड़ रुपये थी, जो कि 135.49% की बढ़त के साथ वित्त वर्ष 2015-16 में 1,085.96 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में ऑटोमोटिव एक्सेल्स का शेयर मंगलवार के 613.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को शानदार बढ़त के साथ 660.00 रुपये पर खुला। करीब पौने 1 बजे कंपनी का शेयर 25.00 रुपये या 4.08% की बढ़त के साथ 638.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!