शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओरिएंटल बैंक (Oriental Bank) को 21.62 करोड़ रुपये का लाभ

ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स को वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में 21.62 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 178.44 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। हालाँकि बैंक की आय 5,719.39 करोड़ रुपये के मुकाबले 4.68% घट कर 5,451.60 करोड़ रुपये हो गयी है। बैंक का सकल एनपीएतिमाही आधार पर 7.75% से बढ़ कर 9.57% हो गया है। बैंक का शुद्ध एनपीए तिमाही दर तिमाही बढ़ कर 6.7% हो गया है। वित्त वर्ष के अंत में बैंक का लाभ 68.60% घट कर 156.08 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल 2014-15 के अंत में बैंक को 497.08 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान बैंक की आमदनी भी 1.16% घट कर 21,824.99 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले कारोबारी साल के अंत में बैंक की आमदनी 22,082.78 करोड़ रुपये रही थी। बीएसई में ओरिएंटल बैंक के शेयर आज बुधवार को गिरावट के साथ 85.65 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 89.70 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 85.25 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.56 बजे बैंक के शेयर 1.35 रुपये या 1.55% की गिरावट के साथ 86 रुपये पर चल रहा है। बैंक का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 2,807.41 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 11 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!