शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रेप्को होम फाइनेंस (Repco Home Finance) के तिमाही और वार्षिक लाभ में बढ़त, शेयर मजबूत

रेप्को होम फाइनेंस (Repco Home Finance) का लाभ वित्त वर्ष 2014-15 की आखरी तिमाही में 34.8 करोड़ रुपये के मुकाबले वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 21.28% की बढ़त के साथ 42.2 करोड़ रुपये रहा।

इसके साथ ही वार्षिक आधार पर कंपनी के लाभ में 21.93% की बढ़त हुई है। वित्त वर्ष 2014-15 में हुए 123.08 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में कंपनी को वित्त वर्ष 2015-16 में 150.08 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। इसके अलावा तिमाही आधार पर ही कंपनी को 25.50% अधिक आमदनी हुई है। वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में कंपनी की आमदनी 191.25 करोड़ रुपये रही थी। इसकी तुलना में कंपनी की आमदनी वित्त वर्ष 2015-16 की आखरी तिमाही में बढ़ कर 242.02 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में रेप्को होम का शेयर मंगलवार के 627.80 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को बढ़त के साथ 632.00 रुपये पर खुला। करीब सवा 1 बजे कंपनी का शेयर 7.20 रुपये या 1.15% की बढ़त के साथ 635.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख