शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूको बैंक (UCO Bank) ने किये 22,54,64,190 इक्विटी शेयर जारी

यूको बैंक (UCO Bank) ने बीएसई को बताया है कि कंपनी ने 10 रुपये प्रति वाले 22,54,64,190 इक्विटी शेयर तरजीही आधार पर भारत सरकार को आवंटित किये हैं।

कंपनी ने इन शेयरों को 31.37 रुपये के अधिमूल्य के साथ 41.37 रुपये प्रति आवंटित किया है। इससे कंपनी को कुल 935 करोड़ रुपये मिले हैं।

बीएसई में यूको बैंक का शेयर मंगलवार के 37.45 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को बढ़त के साथ 38.20 रुपये पर खुला। करीब पौने 2 बजे कंपनी के शेयर में 0.20 रुपये या 0.53% की बढ़त के साथ 37.65 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 39.20 रुपये और निचला स्तर 37.55 रुपये रहा है। साथ ही पिछले 7 दिनों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर भी 39.20 रुपये और निचला स्तर 36.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख