शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) का तिमाही लाभ 15.62% बढ़ा

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का लाभ 15.62% बढ़ कर 1055.23 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल बैंक को 912.60 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान बैंक की आय 6,172.26 करोड़ रुपये से 28.15% बढ़ कर 7,910.41 करोड़ रुपये हो गयी है। वित्त वर्ष के अंत में बैंक का लाभ 3,045.45 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़ कर 3,458.85 करोड़ रुपये हो गया है। इस समान समय में बैंक की आय 30.58% बढ़ कर 27,974.52 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल 2014-15 के अंत में बैंक की आय 21,422.75 करोड़ रुपये रही थी। बीएसई में कोटक महिंद्रा के शेयर आज बुधवार को बढ़त के साथ 722 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 736.60 रुपये तक चढ़े जबकि नीचे की ओर यह 715.70 रुपये तक फिसले। अंत में यह 7.30 रुपये या 1.01% की बढ़त के साथ 728.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!