शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीटी (TT) को हुआ घाटा, आय में 17.8% की गिरावट

टीटी (TT) को वित्त वर्ष 2014-15 की आखरी तिमाही में हुए 3.76 करोड़ रुपये के मुनाफे के मुकाबले वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 1.34 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

इसके अलावा वित्त वर्ष 2014-15 में कंपनी को 4.04 करोड़ का लाभ हुआ था, जो कि वित्त वर्ष 2015-16 में घट कर 2.15 करोड़ रुपये रह गया। साथ ही कंपनी की आमदनी में भी 17.8% गिरावट आयी है। वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में कंपनी की आमदनी 190.00 करोड़ रुपये रही थी। इसकी तुलना में कंपनी की आमदनी वित्त वर्ष 2015-16 की आखरी तिमाही में कम होकर 156.21 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में टीटी का शेयर बुधवार के 51.95 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को कमजोरी के साथ 47.00 रुपये पर खुला है। पिछले 7 दिनों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 55.50 रुपये और निचला स्तर 47.00 रुपये ही रहा है। करीब 10 बजे कंपनी का शेयर 1.95 रुपये या 3.75% की गिरावट के साथ 5.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!