शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सनोफी इंडिया (Sanofi India) ने कॉम्बिफ्लेम के प्रभावित बैचों को मंगाया वापस, शेयर गिरा

फ्रांस की मशहूर दवा कंपनी की भारतीय इकाई सनोफी इंडिया (Sanofi India) ने अपनी दर्द निवारक दवा कॉम्बिफ्लेम के प्रभावित बैचों को वापस मंगाया है।

केन्द्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन ने इस दवा को तीन महीनों के अंदर दूसरी बार घटिया गुणवत्ता का आँका, जिसके बाद कंपनी को इस दवा के बैचों को वापस मंगाना पड़ा है। कॉम्बिफ्लेम भारत में एक लोकप्रिय दर्द निवारक दवा है। इसके बाद कंपनी के शेयर में गिरावट आयी है।
बीएसई में सनोफी इंडिया का शेयर बुधवार के 4,318.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को गिरावट के साथ 4,294.00 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 10 बजे कंपनी के शेयर में 18.50 रुपये या 0.43% की गिरावट के साथ 4,300.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 12 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!