शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाइटन आईप्लस शुरु करेगी दो सैटेलाइट लेंस उत्पादन संयंत्र

खबरों के अनुसार टाइटन के आईवियर उपभोक्ता व्यापार टाइटन आईप्लस द्वारा नोएडा और मुंबई में दो सैटेलाइट लेंस उत्पादन संयंत्रों की शुरुआत की जायेगी।

इन प्रत्येक संयंत्रों में 4-5 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। कंपनी के अधिकारियों ने कहा है कि कंपनी का आईवियर व्यापार सालाना आधार पर 15% की वृद्धि कर रहा है और कंपनी को इस वर्ष में भी इसमें समान वृद्धि की उम्मीद है।
बीएसई में टाइटन का शेयर बुधवार के 369.75 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को बढ़त के साथ 371.55 रुपये पर खुला है। करीब सवा 12 बजे कंपनी का शेयर 2.25 रुपये या 0.61% की बढ़त के साथ 372.00 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा कंपनी के शेयर का पिछले 7 दिनों की अवधि में उच्च स्तर 374.70 रुपये और निचला स्तर 352.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!