शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंदुजा फाउंड्रीज (Hinduja Foundries) का घाटा बढ़ा, शेयर टूटा

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में हिंदुजा फाउंड्रीज (Hinduja Foundries) को 54.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का घाटा 53.5 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी की आय 129.1 करोड़ रुपये के मुकाबले 6.7% बढ़ कर 137.7 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का घाटा बढ़ने का नकारात्मक असर कंपनी के शेयर पर पड़ा है और इसमें गिरावट आयी है।
बीएसई में हिंदुजा फाउंड्रीज का शेयर बुधवार के 37.45 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को कमजोरी के साथ 36.50 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी का शेयर 1.05 रुपये या 2.80% की गिरावट के साथ 36.40 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा कंपनी के शेयर का पिछले 7 दिनों की अवधि में उच्च स्तर 37.50 रुपये और निचला स्तर 34.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!