शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केन्द्र सरकार ने बेची इंडियन ऑयल (Indian Oil) में 237 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी

केन्द्र सरकार ने कहा है कि इसने इंडियन ऑयल (Indian Oil) में कुछ हिस्सेदारी 237 करोड़ रुपये में कंपनी के कर्मियों को बेच दी है।

इससे पहले केन्द्र सरकार ने पिछले वर्ष 24 अगस्त को कंपनी की 10% हिस्सेदारी 9,369 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बेची थी। इसके बाद आज बीएसई में कंपनी के शेयर में मजबूती आयी है।
बीएसई में इंडियन ऑयल का शेयर बुधवार के 409.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को मामूली गिरावट के साथ 409.00 रुपये पर खुला। गिरावट के साथ खुलने के बावजूद आज शुरुआती कारोबार से ही इंडियन ऑयल के शेयर में लगातार बढ़त जारी रही है। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 414.80 रुपये और निचला स्तर 407.30 रुपये रहा है। करीब पौने 1 बजे कंपनी के शेयर में 4.95 रुपये या 1.21% की बढ़त के साथ 414.45 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इसके अलावा कंपनी के शेयर का पिछले 7 दिनों की अवधि में उच्च स्तर 423.50 रुपये और निचला स्तर 407.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख