शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विप्रो (Wipro) ने किया एटिया के साथ समझौता, शेयर मजबूत

विप्रो (Wipro) ने डिजिटल सेवाएँ देने के लिए सॉफ्टवेयर विक्रेता एटिया के साथ समझौता किया है।

इस समझौते से संचार सेवा प्रदाताओं को डिजिटल सेवाएं देने में सक्षम किया जायेगा। इसके जरिये संचार सेवा प्रदाता ग्राहकों की अपेक्षाओं और फ्यूचर मार्किट की जरूरतों को पूरा कर सकेंगे। विप्रो ने कहा है कि ग्राहकों के अनुभव बिक्री और विपणन, ओमनी चैनल ऐक्सेस, सोशल लिसनिंग ऐंड एनालिसिस और बी 2 बी एक्सटेंशन जैसे डोमेनों के आस-पास केंद्रित हैं।
बीएसई में विप्रो का शेयर बुधवार के 537.15 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को बढ़त के साथ 540.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 542.00 रुपये और निचला स्तर 536.05 रुपये रहा है। करीब पौने 2 बजे कंपनी के शेयर में 3.60 रुपये या 0.67% की बढ़त के साथ 540.75 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 12 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!