शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स इंडिया (Gulf Oil Lubricants India) का तिमाही लाभ 38.17% बढ़ा

गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स इंडिया (Gulf Oil Lubricants India) के तिमाही लाभ में 38.17% और वार्षिक लाभ में 40.49% की बढ़त हुई है।

कंपनी का लाभ वित्त वर्ष 2014-15 और उसकी अंतिम तिमाही में क्रमश: 77.40 करोड़ रुपये और 21.74 करोड़ रुपये रहा था। जबकि वित्त वर्ष 2015-16 और इसकी अंतिम तिमाही में कंपनी का लाभ 100.31 करोड़ रुपये और 30.04 करोड़ रुपये रहा है। इसके अलावा कंपनी की आय वित्त वर्ष 2015-16 में 1,011.35 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 967.48 करोड़ रुपये थी।
बीएसई में गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स इंडिया का शेयर गुरुवार के 548.10 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को 1.06% की गिरावट के साथ 542.30 रुपये पर खुला है और बिना बदलाव के 9.35 बजे इसी स्तर पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!