शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) को 171.48 करोड़ रुपये का लाभ

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में ग्लेनमार्क फार्मा को लाभ 171.48 करोड़ रुपये हो गया है।

इस समान अवधि में कंपनी की आय 29.89% बढ़ कर 2,306.67 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल मार्च 2015 में कंपनी की आय 1,775.81 करोड़ रुपये है। कंपनी का एबिटा 7.2% बढ़ कर 301.65 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी को 720.10 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। इस अवधि में कंपनी की आय 7,579.99 करोड़ रुपये रही है। बीएसई में ग्लेनमार्क फार्मा के शेयर बढ़त के साथ 869 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयर 12.80 रुपये या 1.49% 870.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!