शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्विक हील (Quick Heal) का तिमाही लाभ 63.60% और सालाना लाभ 8.55% बढ़ा

क्विक हील (Quick Heal) के तिमाही लाभ में 63.60% और वार्षिक लाभ में 8.55% की बढ़त हुई है।

कंपनी का लाभ वित्त वर्ष 2014-15 और उसकी अंतिम तिमाही में क्रमश: 53.80 करोड़ रुपये और 23.11 करोड़ रुपये रहा था। जबकि वित्त वर्ष 2015-16 और इसकी अंतिम तिमाही में कंपनी का लाभ 58.40 करोड़ रुपये और 37.81 करोड़ रुपये रहा है। इसके अलावा कंपनी की आय वित्त वर्ष 2015-16 में बढ़त के साथ 338.07 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 286.11 करोड़ रुपये थी।
बीएसई में क्विक हील का शेयर गुरुवार के 205.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को मामूली कमजोरी के साथ 204.80 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे कंपनी का शेयर 0.20 रुपये या 0.10% की मामूली गिरावट के साथ 205.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख