शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नेस्ले इंडिया (Nestle India) का तिमाही लाभ 19.1% घटा

नेस्ले इंडिया का लाभ वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में 19.1% घट कर 259 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 320 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की आय भी 8.5% घट कर 2302.5 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल यानी मार्च 2015 में कंपनी की आय 2516.4 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी का एबिटा भी 610.7 करोड़ रुपये के मुकबाले 12.3% घट कर 535.5 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी का एबिटा मार्जिन 24.3% से घट कर 23.3% हो गया है। कंपनी की घरेलू बिक्री में 8.7% और निर्यात बिक्री में 4.8% की गिरावट आयी है। बीएसई में नेस्ले इंडिया के शेयर गुरुवार के 5703.85 रुपये के मुकाबले आज शुक्रवार को 5710.30 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 10.07 बजे कंपनी के शेयर 155.15 रुपये या 2.72% की बढ़त के साथ 5,859 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख