शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अपोलो टायर्स (ApolloTyres) का तिमाही लाभ घटा, सालाना लाभ में बढ़त

अपोलो टायर्स (ApolloTyres) का तिमाही लाभ वित्त वर्ष 2015-16 की आखरी तिमाही में 20.26% की गिरावट के साथ 245.16 करोड़ रुपये रहा है।

पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का लाभ 307.48 करोड़ रुपये रहा था। हालंकि वित्त वर्ष 2014-15 में कंपनी को हुए 977.60 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 में 11.80% की बढ़त के साथ 1,093.01 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। हालांकि कंपनी की आय वित्त वर्ष 2015-16 में गिरावट के साथ 11.793.02 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 12,815.42 करोड़ रुपये थी।
बीएसई में अपोलो टायर्स का शेयर गुरुवार के 158.60 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को मामूली कमजोरी के साथ 158.00 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 10 बजे कंपनी का शेयर 2.10 रुपये या 1.32% की बढ़त के साथ 160.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!