शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्युमैक्स इंडस्ट्रीज (Lumax Industries) के तिमाही और सालाना लाभ में बढ़त

ल्युमैक्स इंडस्ट्रीज (Lumax Industries) का तिमाही लाभ वित्त वर्ष 2015-16 की आखरी तिमाही में 325.51% की जबरदस्त बढ़त के साथ 10.34 करोड़ रुपये रहा है।

पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का लाभ 2.43 करोड़ रुपये रहा था। इसके साथ ही वित्त वर्ष 2014-15 में कंपनी को हुए 16.57 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 में 125.52% की बढ़त के साथ 37.37 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। इसके अलावा कंपनी की आय वित्त वर्ष 2015-16 में बढ़त के साथ 1,255.17 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 1,142.55 करोड़ रुपये थी। इसके बाद कंपनी के शेयर में 11.45% की उछाल आयी है।
बीएसई में ल्युमैक्स इंडस्ट्रीज का शेयर गुरुवार के 491.70 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को बढ़त के साथ 527.00 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 11 बजे कंपनी का शेयर 56.30 रुपये या 11.45% की बढ़त के साथ 548.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख