शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मर्क (Merck) के तिमाही लाभ और आय में बढ़त, शेयर मजबूत

मर्क (Merck) का तिमाही लाभ वित्त वर्ष 2015-16 की आखरी तिमाही में 27.1% की बढ़त के साथ 12.2 करोड़ रुपये रहा है।

पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का लाभ 9.6 करोड़ रुपये रहा था। इसके अलावा वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में कंपनी को 198.8 करोड़ रुपये की आमदनी हुई थी, जिसमें 9.8% की वृद्धि हुई है और यह वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 218.2 करोड़ रुपये रही है।
बीएसई में मर्क का शेयर गुरुवार के 672.75 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को बढ़त के साथ 685.00 रुपये पर खुला और 696.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 12 बजे कंपनी का शेयर 14.00 रुपये या 2.08% की बढ़त के साथ 686.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!