शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंदुजा वेंचर्स (Hinduja Ventures) का लाभ घटा, आय बढ़ी

वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में हिंदुजा वेंचर्स का लाभ 20.30% घट कर 14.17 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल कंपनी को 17.78 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। हालाँकि इस सामन समय मं कंपनी की आय 22.45 करोड़ रुपये से चार गुना बढ़ कर 93.74 करोड़ रुपये हो गयी है। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी को 81.20 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। पिछले कारोबारी साल के अंत में कंपनी को 18.25 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी की आय़ 754.88 करोड़ रुपये के मुकाबले 11.13% घट कर 670.81 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में हिंदुजा वेंचर्स का शेयर आज शुक्रवार को गिरावट के साथ 430.20 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 435 रुपये तक ऊपर गया वहीं नीचे की ओर 415 रुपये तक फिसला। अपराह्न कीरब 12.02 बजे कंपनी के शेयर 31.60 रुपये या 7.01% की गिरावट के साथ 419.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख