शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन (IL&FS Transportation) का लाभ बढ़ा, शेयर में 2.66% की बढ़त

आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन का लाभ 3.30% बढ़ कर 80.42 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का लाभ 77.85 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी की आय की 1,483.39 करोड़ रुपये के मुकाबले 71.77% बढ़ कर 2,548.04 करोड़ रुपये हो गयी है। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी की लाभ 443.60 करोड़ रुपये के मुकाबले 29.77% घट कर 311.54 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी की आय 27.11% बढ़ कर 8,263.79 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले कारोबारी साल के अंत में कंपनी की आय 6,500.97 करोड़ रुपये रही थी। बीएसई में आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन के शेयर आज हल्की बढ़त के साथ 71.60 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 77.15 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 70.60 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 2.20 बजे कंपनी के शेयर 1.90 रुपये या 2.66% की बढ़त के साथ 73.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!