शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कैडिला हेल्थेकेयर (Cadila Healthcare) का तिमाही लाभ 11% बढ़ा, आय 7% बढ़ी

वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में कैडिला हेल्थकेयर का लाभ 11% बढ़ कर 389 करोड़ रुपये हो गया है।

इस समान अवधि में कंपनी की आय 2,288 करोड़ रुपये से 7% बढ़ कर 2,449 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का एबिटा 581 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 20.9% हो गया है। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी का शुद्ध लाभ 1,151 करोड़ रुपये के मुकाबले 32% बढ़ कर 1,523 करोड़ रुपये हो गया है। कारोबारी साल के अंत में कंपनी की आय 14% बढ़ कर 9,838 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल 2014-15 के अंत में कंपनी की आय 8,651 करोड़ रुपये रही थी। बीएसई में कैडिला हेल्थकेयर के शेयर आज शुक्रवार को बढ़त के साथ 335.85 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 339 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 324.50 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 3.18 बजे कंपनी के शेयर 5.90 रुपये या 1.77% की गिरावट के साथ 327.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख