शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूको बैंक (UCO Bank) को 1715.16 करोड़ रुपये का घाटा

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में यूको बैंक को 1715.16 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

पिछले कारोबारी साल की आखिरी तिमाही में कंपनी को 209.28 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। बैंक को लागातार दूसरी तिमाही में घटा हुआ है। बैंक को इससे पहले यानी तीसरी तिमाही में भी 1497 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस समान समय में बैंक की आय 5263.36 करोड़ रुपये से 9.83% घट कर 4,745.48 करोड़ रुपये हो गयी है। बैंक की शुद्ध ब्याज आय 26.85% घट कर 933.11 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले कारोबारी साल की आखिरी तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय 1,275.67 करोड़ रुपये रही थी। वित्त वर्ष की अंत में बैंक को 2799.25 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। पिछले वित्त वर्ष 2014-15 के अंत में बैंक को 1137.80 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान बैंक की आमदनी 21,362.54 करोड़ रुपये के मुकाबले 5.64% घट कर 20,157.28 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में यूको बैंक के शेयर आज शुक्रवार को 35.50 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 36.70 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 33.55 रुपये तक फिसला। अंत में यह 2.15 रुपये या 5.94% की गिरावट के साथ 34.05 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!