शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

उदयपुर सीमेंट (Udaipur Cement) का लाभ 10% बढ़ा, आय घटी

उदयपुर सीमेंट का लाभ वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में 10% बढ़ कर 12.36 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल 2015-15 की अंतिम तिमही में कंपनी को 11.22 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की कुल आय 16% घट कर 21.84 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले कारोबारी साल की आखिरी तिमाही में कंपनी की आय 25.93 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी का कुल खर्च 25.93 करोड़ रुपये से घट कर 21.76 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी को 12.02 करोड़ रुपये का लाभ हुआ ङै। वहीं वित्त वर्ष के अंत में भी कंपनी की आय 92.43 करोड़ रुपये से 4.79% घट कर 88 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में उदयपुर सीमेंट के शेयर आज शुक्रवार को 12 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 12.70 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 11.82 करोड़ रुपये तक फिसला। अंत में यह 0.21 रुपये या 1.73% की गिरावट के साथ 11.90 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!