शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) को 581.13 करोड़ रुपये का घाटा

वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में इलाहाबाद बैंक को 581.13 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

पिछले साल की समान अवधि में बैंक को 202.63 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस अवधि में बैंक की आमदनी भी 6.71% घट कर 5,390.71 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल 2014-15 की अंतिम तिमाही में बैंक की आय 5,051.38 करोड़ रुपये रही थी। बैंक की शुद्ध ब्याज आय 12.57% घट कर 1,273.70 करोड़ रुपये हो गयी है। तिमाही दर तिमाही बैंक की शुद्ध ब्याज आय में 10.06% की गिरावट आयी है। वित्त वर्ष के अंत में बैंक को 743.31 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। पिछले कारोबारी साल के अंत में बैंक को 649.02 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। वित्त वर्ष के अंत में बैंक की कुल आय 21,712.13 करोड़ रुपये के मुकाबले 4.22% घट कर 20,795.07 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में शुक्रवार को इलाहाबाद बैंक के शेयर 0.90 रुपये या 1.69% की गिरावट के साथ 52.50 रुपये पर बंद हुए। दिन के कारोबार में यह 53.20 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 51.90 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 14 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!