शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) को 898.04 करोड़ रुपये का घाटा

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को 898.04 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

पिछले साल की समान अवधि में बैंक को 174.29 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस अवधि में बैंक की आय भी घट कर 6,711.88 करोड़ रुपये हो गयी है। वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में बैंक की आय 7,321.50 करोड़ रुपये रही थी। वित्त वर्ष के अंत में बैंक को 1418.19 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। इस दौरान बैंक की आय 28,303.01 करोड़ रुपये से 1.68% घट कर 27,826.68 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में शुक्रवार को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शेयर 0.70 रुपये या 0.89% की गिरावट के साथ 78.05 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 78.90 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 77 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 14 मई 2016)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख