शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऋणदाताओं ने जीएमआर इन्फ्रास्ट्रक्चर (GMR Infrastructure) की सहायक कंपनी में खरीदी हिस्सेदारी

जीएमआर इन्फ्रास्ट्रक्चर की सहायक कंपनी जीएमआर राजमुंदरी एनर्जी के ऋणदाताओं ने कंपनी में 55% हिस्सेदारी को खरीद लिया है।

जीआरईएल के ऋणदाताओं के कंसोर्टियम ने सामरिक ऋण पुनर्गठन योजना को अपनाते हुए यह हिस्सेदारी हासिल की है। योजना के अनुसार 3,780 करोड़ रुपये के कल बकाया में से 1,414 करोड़ रुपये के कर्ज को इक्विटी में परिवर्तित कर दिया गया है जिसमें 55% की हिस्सेदारी ऋणदाताओं के कंसोर्टियम की होगी और बाकि 45% की हिस्सेदारी जीएमआर की रहेगी। बीएसई में जीएमआर इन्फ्रास्ट्रक्चर के शेयर शुक्रवार को 0.36 रुपये या 3% की गिरावट के साथ 11.63 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 12 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 11.56 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 14 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!