शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलैक्ट्रीकल (Crompton Greaves Consumer Electrical) बेचेगी 1,695 करोड़ रुपये में 26% हिस्सेदारी

क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलैक्ट्रीकल (Crompton Greaves Consumer Electrical) अपने 16,29,53,997 इक्विटी शेयर या 26% शेयर पूँजी एडवेंट इंटरनेशनल और टेमासेक होल्डिंग्स को बेचेगी।

कंपनी इन शेयरों की बिक्री खुले सौदे के तहत कुल 1,694.72 करोड़ रुपये में करेगी। इन शेयरों की खरीदारी एडवेंट इंटरनेशनल और टेमासेक होल्डिंग्स अपनी सहायक कंपनियों क्रमश: ऐमलफायको और मैकरिची इन्वेस्टमेंट्स द्वारा करेंगी।
बीएसई में कल शुक्रवार को क्रॉम्पटन ग्रीव्स का शेयर 6.30 रुपये (4.99%) की बढ़त के साथ 132.50 रुपये पर बंद हुआ। कल कारोबार के दौरान यह 132.50 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 126.20 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कंपनी की कुल बाजार पूँजी इस समय 8,304.39 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 14 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख